1. हाल ही में किस भारतीय को रेमन मैग्सेसे पुरस्कार के लिए चुना गया?
उत्तर – रविश कुमार
हाल ही रेमन मैगसेसे अवार्ड 2019 की घोषणा की गयी, इसमें भारतीय पत्रकार रविश कुमार का नाम भी शामिल है। इस वर्ष रेमन मैगसेसे अवार्ड 2019 के विजेता इस प्रकार हैं : को स्वे विन (म्यांमार), नीलापैजित अंग्खाना (थाईलैंड), रविश कुमार (भारत), कायाब्याब रेमुन्दो पुजांते (फिलीपींस) तथा किम जोंग की (दक्षिण कोरिया) । इन विजेताओं को 9 सितम्बर, 2019 को फिलीपींस के मनिला में सम्मानित किया जायेगा।
रेमन मैगसेसे अवार्ड
रेमन मैगसेसे अवार्ड एशिया का सबसे बड़ा सम्मान है और इसे एशिया का नोबेल प्राइज भी कहा जाता है। इसकी स्थापना 1957 में रॉकफेलर ब्रदर्स फण्ड और फिलीपींस सरकार ने की थी। इसकी स्थापना फिलीपींस के तीसरे राष्ट्रपति रेमन मैग्सेसे की याद में की गयी थी, उनकी मृत्यु मार्च 1957 में एक हवाई दुर्घटना में हुई थी। यह अवार्ड प्रत्येक वर्ष एशियाई देशों में उत्कृष्ट काम करने वाले लोगों को दिया जाता है।

0 Comments